उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

लर्निंग बाई डूइंग का नया युग… उत्तराखंड में छात्रों तक पहुंचेगी हाई-टेक मोबाइल लैब

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्रों के कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड)’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभिनव पहल राज्य के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सहित अन्य उभरती तकनीकों में प्रायोगिक और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से छात्रों को ‘लर्निंग बाई डूइंग’ के सिद्धांत पर आधारित अनुभवात्मक शिक्षा का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विज्ञान विषयों के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में समझने और अभ्यास करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पहल छात्रों को वैश्विक तकनीकी संभावनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि लैब ऑन व्हील्स आगामी पांच वर्षों तक राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भ्रमण कर छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

यह मोबाइल लैब राज्य में हैंड्स-ऑन और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। यह पहल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में