उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव नैनीताल हल्द्वानी

चुनावी रंग में रंगा नैनीताल… कहीं जीत की आतिशबाज़ी तो कहीं विरोध की आग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जारी राजनीतिक हलचल के बीच नैनीताल जिले के विभिन्न ब्लॉकों में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए। अधिकांश क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति भी बनी रही।

हल्द्वानी ब्लॉक में मंजू गौड़ पहले ही निर्विरोध प्रमुख चुनी जा चुकी थीं। गुरुवार को हुए मतदान में वीरेंद्र सिंह मेहरा ने ज्येष्ठ उप प्रमुख और कमल सिंह भंडारी ने कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन्हें मिली संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी, आदेश जारी

रामनगर ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी मंजू नेगी ने भाजपा समर्थित हंसी जलाल को 7 वोटों से हराकर ब्लॉक प्रमुख का पद अपने नाम किया। साथ ही, संजय नेगी और मीना रावत क्रमशः ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख चुने गए। परिणामों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने धांधली के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, वहीं जीत के बाद विजयी पक्ष ने जश्न मनाया और आतिशबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  'हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा'... 'गायब वोटर, गुस्साई अदालत', चुनाव पर ब्रेक

भीमताल ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने 28 वोटों से विजय प्राप्त कर लगातार दूसरी बार अपना पद बरकरार रखा। उन्होंने निर्दलीय हिमांशु पांडे को हराया, जिन्हें केवल 10 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत चुनाव...प्रमुख सीट पर कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, भाजपा हैरान

धारी ब्लॉक में 22 वर्षीय भावना निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह उत्तराखंड की अब तक की सबसे कम उम्र की ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं।

हालांकि अधिकतर ब्लॉकों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, बेतालघाट में फायरिंग की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में