उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

हाईवे पर मौत का रहस्य…सड़क किनारे कार में मिला शव, सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदरीनाथ हाईवे पर लमेरी धार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब रुद्रप्रयाग कोतवाली से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कार संख्या **DL CE 1780** सड़क के किनारे खड़ी थी। वाहन की पिछली सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। मौके पर बुलायी गई 108 आपातकालीन सेवा की टीम ने जांच की, लेकिन व्यक्ति की नब्ज नहीं चल रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

घटना की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस की फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, मिट्टी के सैंपल सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे मृतक के साले संजय, निवासी श्रीकोट (श्रीनगर), ने शव की पहचान अपने बहनोई प्रवीण पुत्र नारायण (उम्र 42 वर्ष), निवासी पन्ना कराला, दिल्ली, हाल निवास—श्रीकोट, पेट्रोल पंप के पास, श्रीनगर गढ़वाल के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में