उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

हत्या या हादसा?… जंगल में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंडाक क्षेत्र के पुनेड़ी जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार देर शाम पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को जंगल से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, चंडाक क्षेत्र स्थित एक होटल के नीचे करीब 100 मीटर दूर पुनेड़ी जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली दहली... लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, 8 की मौत, 25 घायल

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पर चेहरे के पास चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कोई इसे हत्या का मामला मान रहा है, तो कुछ लोग अन्य कारणों की चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्रांति से विकास तक...मुख्यमंत्री ने दी ये बड़ी सौगात

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में