अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

हद हो गई…. 12 साल की बच्ची से विवाह रचाने लगा 35 का शख्स, पहुंच गई पुलिस, फिर….

खबर शेयर करें -

एक चौंकाने वाले मामले में 12 साल की बच्ची से 35 साल के शख्स की शादी करवाई जा रही थी। यह घटना बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है, जहां शादी की रस्में चल रही थीं और महज एक दिन बाद बारात आने वाली थी, लेकिन पुलिस की समय रहते कार्रवाई ने इस बाल विवाह को रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता पर जानलेवा हमला!...कैफे में घुसे 5 लोग, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

शनिवार, 16 नवंबर को होने वाली इस शादी में मेहंदी की रस्म पहले ही हो चुकी थी। बच्ची के परिवार पर शादी का दबाव बनाने के आरोप में दूल्हा पक्ष के लोग जबरन शादी कराना चाहते थे। इस बीच, लड़की की बड़ी बहन ने महिला थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद महिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शादी रुकवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदली राखी की खुशियां...बहन को लेने जा रहे भाई की हादसे में मौत; परिजनों का हंगामा

लड़की की बहन ने आरोप लगाया कि लड़का पिछले 15 दिनों से उनके घर में रहकर बच्ची के परिवार को डरा-धमका रहा था। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के माता-पिता से यह बॉन्ड भरवाया गया है कि जब तक उनकी बेटी बालिग नहीं होगी, तब तक उसकी शादी नहीं होगी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पहले लड़की की बड़ी बहन से लड़के की शादी तय हुई थी, लेकिन उसने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद लड़के वालों ने उनकी छोटी बहन से शादी करवा देने का प्रस्ताव रखा, जिस पर शादी की तारीख भी तय कर दी गई थी। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो कक्षा 5 में पढ़ने वाली इस बच्ची की शादी कर दी जाती।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी