उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल मौसम

मानसून अलर्ट…प्रशासन की बड़ी तैयारी, अलर्ट मोड पर SDRF-NDRF

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आपदाओं की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में नैनीताल जिला प्रशासन ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को अलर्ट मोड पर रखते हुए 24×7 सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी दी कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम लगातार 24 घंटे कार्य करेगा। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित जानकारी जुटाना और तत्काल सहायता पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...बैलेट पेपर के रंग खोलेंगे राज़! ऐसे पहचानें प्रत्याशी

प्रशासन ने आपदा संभावित नदी किनारे क्षेत्रों में विशेष बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। इन बिंदुओं पर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के लिए जंग!... ओवररेटिंग पर मचा बवाल, फिर दे दनादन

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मानसून सीजन को देखते हुए 10 से अधिक भूस्खलन संभावित स्थानों पर जेसीबी मशीनें पहले ही तैनात कर दी हैं। इससे किसी भी सड़क मार्ग पर मलबा आने की स्थिति में रास्तों को जल्द से जल्द बहाल किया जा सकेगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि पर्यटकों की यात्रा सुरक्षित और बाधा रहित बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फिर हिली प्रशासनिक कुर्सियां...उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

मानसून के दौरान सड़क मार्गों पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए सभी ज़रूरी मशीनरी और कार्मिक पहले से तैनात कर दिए गए हैं। मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा ताकि यातायात पर असर न पड़े।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में