उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

लालच में फंसी महिला….रकम दोगुनी करने के नाम पर गंवाई लाखों की रकम

खबर शेयर करें -

देहरादून। रकम निवेश कर दो गुनी कमाई के झांसे में महिला को साइबर ठगों ने चूना लगा दिया। आरोपियों ने एक एप में निवेश के नाम पर महिला से 6.50 लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि प्रियंका रावत निवासी भद्रकाली एंक्लेव चकडांडा लंखौंड की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का कहना है वह व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जुड़ी। उसमें करीब 800 लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप में झांसा दिया गया कि उनकी बताई एप में निवेश कर लोग दो गुनी कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

महिला ने एप डाउनलोड की। अलग-अलग समय पर अलग-अलग ट्रेडिंग में कुल साढ़े छह लाख रुपये लगा दिए। ऑनलाइन काफी लाभ भी दिखाया गया। जब रकम वापस निकालने की कोशिश की तो सफल नहीं हुई। इस दौरान पता लगा कि एप साइबर ठगों ने बनाई हुई थी। वह फर्जी तरीके से लाभ दिखाकर लोगों को ठग रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में