उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

मिडिल ईस्ट का तनाव…उत्तराखंड अलर्ट, सीएम धामी की खास अपील

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एहतियात और जागरूकता को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से शांति, संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी वैश्विक संकट का सामना घबराहट से नहीं, बल्कि समझदारी और सामूहिक प्रयास से किया जाता है।

मुख्यमंत्री का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए आश्वासन के बाद आया है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार मिडिल ईस्ट की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और देश हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

सीएम धामी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश और प्रदेश ने जिस तरह एकजुट होकर मुश्किल हालात का सामना किया था, वही उदाहरण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उस समय सीमित संसाधनों के बावजूद लोगों ने धैर्य और अनुशासन के साथ एक बड़ी चुनौती को पार किया था।

उन्होंने प्रदेशवासियों से विशेष रूप से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। “यह समय सजग रहने का है, न कि डरने का,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और हर स्थिति की निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर त्वरित कदम उठाने के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार रखी गई हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव भारत जैसे देशों पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में सरकार और जनता के बीच समन्वय बेहद अहम हो जाता है। फिलहाल सरकार की ओर से हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा जताया कि यदि सभी लोग संयम और एकजुटता बनाए रखें, तो किसी भी चुनौती का सामना प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में