इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में गूंजा संविधान का संदेश…डॉ. अंबेडकर जयंती पर दिखा जोश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मंगलवार को स्वराज आश्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा हैं। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जो हर वर्ग और हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी की जिम्मेदारी है कि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत किया जाए। कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहेब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में जागरूकता फैलाएं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रति डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नरेश गुणवंत, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष हरीश लाल वैध, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष अमित रावत, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में