उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

मेगा डेवलपमेंट धमाका…सीएम धामी ने हल्द्वानी को दी करोड़ों की सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की कुल 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार रुपये की 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिला को विकास की नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ तेजी से कार्य कर रही है और विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति हो रही है। सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति और पवित्रता से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग क्षेत्र में विभिन्न नलकूपों, बेलपोखरा एवं बैलपड़ाव में सिंचाई नलकूपों सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआं क्षेत्र में नलकूपों पर स्टेबिलाइजर स्थापना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं समेत कुल 23 कार्यों का उद्घाटन किया गया।

इसके अतिरिक्त 16 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिनमें विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण एवं सुधारीकरण, सीवरेज और एसटीपी निर्माण, सड़क मरम्मत, नशा मुक्ति केंद्र के मरम्मत कार्य तथा अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष योजना सहायता (SPA) के अंतर्गत स्वीकृत “हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना” (कुल लागत 15443 लाख रुपये) का भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट,  मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट समेत जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में