उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल…इन अधिकारियों के बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड शासन स्तर से बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने  बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी की। इस फेरबदल में कुल 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग का पद सौंपा गया है।

पिछले कई दिनों से राज्य में आईपीएस तबादलों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिन्हें आज गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर समाप्त कर दिया। तृप्ति भट्ट इससे पहले फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थीं और अब उन्हें अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक की भूमिका भी निभानी होगी। इससे पहले इस जिम्मेदारी का कार्य IPS निवेदिता कुकरेती संभाल रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  गेस्ट हाउस में देर रात ड्रामा… किशोरी संग मिला युवक, मोबाइल में मिली युवतियों की अश्लील तस्वीरें!

इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती भी की गई है। IPS विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी वापस ली गई। नीरू गर्ग को PAC/ATC की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई। IPS कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी से मुक्त कर दिया गया और इस पद की जिम्मेदारी अब IPS अरुण मोहन जोशी को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बाजपुर हाईवे पर दर्दनाक मंजर... बेकाबू कार ले गई दो जानें, मची चीख-पुकार

मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस से हटाकर जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई। करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। IPS नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिदेशक PAC की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली। IPS सुनील कुमार मीना से पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी की जिम्मेदारी वापस ली गई।

योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनाया गया है, जबकि वे पहले से ही पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ नियुक्त किया गया। अन्य नियुक्तियों में यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, IPS सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी और हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर और खेत खतरे में!...अवैध खड़िया खनन पर हाईकोर्ट सख्त, दिए ये आदेश

इस बड़े फेरबदल से उत्तराखंड पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हुआ है, जिससे राज्य में पुलिस संगठन की कार्यप्रणाली और दक्षता को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में