हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
लंबे समय से चले आ रहे अनुमानों और चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आज देर शाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने यह सूची जारी की। यह नियुक्तियाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और संबंधित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों से परामर्श के बाद की गई हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीतिन राणा के अनुसार, घोषित पदाधिकारियों में युवा मोर्चा के लिए चंदन बिष्ट, महिला मोर्चा के लिए कंचन उप्रेती, किसान मोर्चा के लिए गणेश शाह, ओबीसी मोर्चा के लिए नन्हे कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए रवींद्र बाली और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए अली नकवी शामिल हैं।
इन नियुक्तियों के साथ पार्टी की जिला इकाई में संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


