उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड…बैंक शाखा में लगी आग, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार को भीषण अग्निकांड हो गया। देवलचौड़ स्थित कुर्मांचल बैंक शाखा में एकाएक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीमें पहुंचीं। दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए उसे काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट...7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

घटना में बैंक को भारी नुकसान हुआ है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व फाइलें जलकर राख हो गई हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया। घटना के दौरान सीएफओ सहित दमकल विभाग और पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में