उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… नगर निगम के बड़े फैसले, इन्हें मिली राहत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में महापौर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा की अध्यक्षता में बजट प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नगर निगम की आय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निगम स्वामित्व वाली दुकानों के किराए में वृद्धि का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विभिन्न नामांतरण प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

नगर निगम ने करदाताओं को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए नव सम्मिलित क्षेत्रों के व्यवसायिक भवनों पर 31 मार्च 2026 से पहले संपत्ति कर जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा, जिन भवन स्वामियों पर 1 अप्रैल 2026 तक कोई बकाया नहीं होगा, उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी 31 जुलाई 2026 तक भवन एवं स्वच्छता कर जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

नगर निगम के इन फैसलों को एक ओर जहां राजस्व बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर करदाताओं को दी गई छूट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में