उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…इन पीसीएस अफसरों के बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन तैनाती स्थलों पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बाजपुर चीनी मिल में सामने आए कथित स्क्रैप घोटाले के बीच ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बाजपुर की उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा का तबादला कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मांग नहीं मानी तो अंजाम भुगतोगे’!...जेल अधीक्षक को धमकी से मचा हड़कंप

अमृता शर्मा को तत्काल प्रभाव से गदरपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं गदरपुर की एसडीएम एवं तेजतर्रार पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह को बाजपुर की नई एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को बाजपुर चीनी मिल में सामने आए स्क्रैप मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खौफनाक मंजर!...खाई में गिरने से डंपर के उड़े परखच्चे, चालक की मौत

नवीन तैनाती के बाद दोनों अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के बीच अब बाजपुर में नई एसडीएम ऋचा सिंह के सामने चीनी मिल से जुड़े विवाद और अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में