उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…टीएचडीसी टनल में लोको ट्रेनों में भिड़ंत, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुगाड़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में मंगलवार रात एक गंभीर हादसा हुआ। शिफ्ट परिवर्तन के दौरान टनल के भीतर मजदूरों के आवागमन के लिए चल रही दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। उस समय टनल साइट पर कुल 109 मजदूर मौजूद थे, जिनमें से 88 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में बंपर तबादले

हादसे के तुरंत बाद घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी पहुंचाया गया। अधिकांश मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ घायलों का इलाज अभी जारी है। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है और 21 मजदूर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टनल के भीतर से बाहर आ रही खाली लोको ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में खराबी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट...7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में