उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक थारू ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। इस दौरान यात्रा की तैयारियों में लगे मजदूर और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
ग्लेशियर टूटने से मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई है, जिससे यात्रियों और कार्यरत लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानों पर बर्फ के ऊपर से जोखिम उठाकर आवागमन किया जा रहा है, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि पैदल मार्ग को शीघ्र ही सुरक्षित रूप से खोलने के प्रयास जारी हैं।


