उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

बड़ा हादसा टला… हल्द्वानी में धूं-धूं कर जली चलती कार, ऐसे बचा चालक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते समझदारी दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर-1 निवासी करण नेगी अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लामाचौड़ क्षेत्र में पहुंचे, कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क गई। स्थिति को भांपते हुए करण नेगी ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में छाए बादल...बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा—अलर्ट

मुखानी थाने के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि देर रात कार में आग लगने की सूचना मिली थी। चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में