उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

जयकारों से गूंज उठा मदमहेश्वर धाम…कपाट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर मंदिर के कपाट गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। पूर्वाह्न 11:30 बजे कर्क लग्न में कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

कपाट खुलते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति के अनुसार पहले ही दिन 1135 श्रद्धालु दर्शन के लिए धाम पहुंचे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली 19 मई को ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई थी। यह डोली पहले पड़ाव राकेश्वरी मंदिर पहुंची और 20 मई को हकहकूकधारियों के गांव गौंडार में रुकने के बाद गुरुवार सुबह धाम पहुंची। पूर्वाह्न 11:30 बजे पुजारी शिवशंकर लिंग द्वारा विधिवत कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप में विराजमान किया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में