अजब- गजब उत्तराखण्ड कुमाऊं पिथौरागढ़ हिल दर्पण

जीजा के रिश्ते से शुरू हुआ इश्क!… प्यार, तलाक और फिर ऐसा खेल कि पुलिस भी रह गई हैरान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पति-पत्नी और वो के बाद चौथे की दस्तक ने इस मामले को और रोचक बना दिया। जिस महिला ने अपने रिश्ते के जीजा के लिए बसा-बसाया घर छोड़ा, उसी ने दगा दे दिया और किसी और से ब्याह रचालिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मामला कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ जिले का है। जानकारी के अनुसार, महिला का अपने ही रिश्तेदार युवक के साथ वर्ष 2024 में प्रेम संबंध शुरू हुआ था। दोनों के बीच नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ीं। युवक रिश्ते में महिला का दूर का जीजा बताया जा रहा है। इसी दौरान युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि युवक ने महिला से कहा कि यदि वह अपने पति से कानूनी रूप से अलग हो जाती है, तो वह उससे विवाह करेगा। इस आश्वासन पर महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को समाप्त करने का निर्णय लिया। फरवरी 2025 में दोनों के बीच इस संबंध में एक शपथपत्र भी तैयार किया गया था। इसके बाद महिला ने जुलाई 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इसी बीच, युवक द्वारा किसी अन्य युवती से विवाह कर लेने की जानकारी सामने आई। जब यह बात महिला को पता चली तो वह सदमे में आ गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में