उत्तर प्रदेश क्राइम खेल देश/दुनिया राष्ट्रीय

चांदी कारोबारी के घर लूट…….विरोध करने पर पत्नी की हत्या, जाते-जाते ताला गए बदमाश

खबर शेयर करें -

आगरा के थाना कमला नगर के न्यू आदर्श नगर में बदमाशों ने चांदी कारोबारी के फ्लैट में घुसकर वृद्ध गृहस्वामिनी की गला दबाकर हत्या कर दी और जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश गृहस्वामिनी की 12 वर्षीय मूक बधिर नातिनी को दूसरे कमरे में बंद करके भाग निकले। फ्लैट का बाहर से ताला भी लगा गए।

थाना कमला नगर क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता का बाग मुजफ्फर खां में चांदी का कारखाना है। वहीं उनका पैतृक घर भी है। कारोबारी का बेटा अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ पैतृक घर में ही रहता है। पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता है।

यह भी पढ़ें 👉  टकराईं गाड़ियां... बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री! हाईवे पर ब्रेक बना मुसीबत

कारोबारी अपनी पत्नी मंजू गुप्ता (65 वर्ष) और 12 साल की मूक बधिर नातिनी बिट्टू के साथ न्यू आदर्श नगर स्थित सुनील सदन के प्रथम तल के फ्लैट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से में दो अन्य परिवार रहते हैं। भूतल पर डांस एकेडमी संचालित है। अपार्टमेंट घनी आबादी के बीच स्थित है। लेकिन यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रेमप्रकाश रोजाना रात नौ बजे तक कारखाना बंद करके घर पहुंचते हैं। रविवार की रात करीब 9 बजे घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला बाहर से लगा हुआ था। उन्होंने ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पत्नी को आवाज लगाई मगर कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  कानून के रखवालों पर हमला... तेज रफ्तार थार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, SSP पहुंचे अस्पताल

इस पर उन्होंने रसोई में जाकर देखा तो उनकी पत्नी मंजू देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के निशान थे। उनके शरीर पर पहने हुए जेवर भी गायब थे। घर की अलमारियां भी खुली हुई पड़ी थीं। बिट्टू दूसरे कमरे में बंद थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मंजू देवी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। जो भी जेवरात और नकदी मिली वह लूट ले गए। फ्लैट की दूसरी चाबी मंजू देवी के पास रहती थी। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद चाबी लेकर ताला लगाया और फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौैके पर पहुंचे। डीसीपी सिटी ने बताया कि बदमाशों को आते जाते किसी ने नहीं देखा है। बदमाशों के सुराग के लिए कालोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी