उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून हल्द्वानी

लोकसभा चुनाव…. भाजपा जल्द घोषित कर सकती है प्रत्याशी, उत्तराखंड की इन तीन सीटों पर वर्तमान सांसदों पर ही लग सकता है दांव

खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच लोकसभा चनाव में किन लोगों को टिकट मिलने जा रहा इसे लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार हो गई है।

सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में अल्मोडा से अजय टमटा, टिहरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह और अजय भट्ट नैनीताल उधम सिंह नगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन नामों पर मुहर लगना तय है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

सूत्रों के मुताबिक पहली लिस्ट में करीब 100 प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड की भी पांचों सीटें शामिल बताई जा रही हैं। भाजपा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

इसके लिए गुरुवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें लोकसभा चुनाव लेकर मंथन किया गया था। उत्तराखंड की जिन सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है, उनमें अल्मोड़ा, टिहरी-गढ़वाल और नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट शामिल है। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में