उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल…11 IPS अफसरों के बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत यूपी में एक बार फिर योगी सरकार ने अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस बार 11 अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इस फेरबदल में प्रयागराज पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है। तरुण गाबा यहां पहले भी तैनात रह चुके हैं। इसी तरह कानपुर रेंज के आईजी जोगेन्दर कुमार को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ढाबे के बाहर खूनी भिड़ंत!...फरसे-रॉड से हमला, नौ आरोपी गिरफ्तार

पीएसी मुख्यालय लखनऊ के आईजी आशुतोष कुमार को कानपुर का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। कुछ समय पहले आईजी सुरक्षा मुख्यालय से लखनऊ रेंज के आईजी पद पर स्थानान्तरित उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को अब पीएसी मुख्यालय लखनऊ का आईजी बनाया गया है। उनका पहले का तबादला निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संक्रमण की नई लहर... कोरोना और डेंगू ने बढ़ाई टेंशन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

अपर पुलिस आयुक्त कानपुर हरीशचन्द्र को कानपुर रेंज का डीआईजी, अपर पुलिस आयुक्त आगरा संजीव त्यागी को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का डीआईजी बनाया गया है। यहां का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हेमंत कुटियाल अब एसएसएफ के डीआईजी पद का कार्यभार देंखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसों का कहर... अब यहां ‌गिरी कार, तीन की गई जान

डीआईजी दूरसंचार प्रदीप गुप्ता भी डीआईजी कारागार प्रशासन का पद संभालेंगे। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह को आगरा का अपर पुलिस आयुक्त, एसपी लाजिस्टिक रमेश प्रसाद गुप्ता को 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है। यहां तैनात अमित कुमार द्वितीय को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले