एक्सीडेंट देश/दुनिया मौत राष्ट्रीय

बड़ा रेल हादसा… लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। सोमवार की सुबह दिवा और कोपर स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का मुख्य कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को माना जा रहा है, हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहलाने वाला हादसा...ट्रक के नीचे आए बाइक सवार, एक की मौत

सुबह दफ्तर जाने की भीड़ के चलते सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मुंब्रा स्टेशन के पास चलती ट्रेन से 8 से 12 यात्री अचानक नीचे गिर पड़े। कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पर गिरे, जबकि कुछ स्टेशन के किनारे की ओर जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  मां की ममता फिर शर्मसार...कूड़े में मिला नवजात का शव, सनसनी

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने हादसे में 5 मौतों की पुष्टि की है।

हादसे के बाद मौके पर सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआत में हादसे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही कि यात्री लोकल ट्रेन से गिरे या किसी एक्सप्रेस से, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि घटना लोकल ट्रेन से गिरने के कारण हुई।

यह भी पढ़ें 👉  तबादला एक्ट...डेडलाइन नजदीक, रास्ता भटकी प्रक्रिया

हादसे की वजह से कुछ समय के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अब तक भारतीय रेलवे की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ