उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौसम

भूस्खलन बना मुसीबत… उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भूस्खलन, गंगोत्री हाईवे फिर धंसा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भूस्खलन और मलबा आने से राज्य के कई हिस्सों में हाईवे और ग्रामीण सड़कें बंद हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है। हालांकि शुक्रवार को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सड़कें अभी भी बाधित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पति, पत्नी और प्रेमी का ड्रामा... होटल में रंगेहाथ पकड़ी गई महिला, मचा हंगामा

यमुनोत्री हाईवे पर स्थिति अब भी सामान्य नहीं हो पाई है। यह मार्ग पिछले सात दिनों से बंद पड़ा है। हालांकि सिलाई बैंड तक यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन ओजरी से आगे अब भी वाहन नहीं जा पा रहे हैं। यहां बैली ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन इसे तैयार होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पवित्र यात्रा में नशे की सेंध!...LSD के साथ श्रद्धालु गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

गंगोत्री हाईवे पर फिलहाल आवाजाही सुचारू है, लेकिन लगातार बारिश के चलते नेताला, पपड़गाड, बिशनपुर और हेलगूगाड जैसे स्थानों पर खतरा बना हुआ है।

वहीं, भटवाड़ी के पास पपड़गाड क्षेत्र में सड़क का लगभग 25 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे हाईवे करीब आठ घंटे तक बंद रहा। दोपहर ढाई बजे के बाद मार्ग को साफ कर फिर से खोला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव... इस सीट से मैदान में उतरी पूर्व जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, भरा नामांकन

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रशासन ने अलर्ट मोड में रहते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में ढहती सड़कें अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में