उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कुमाऊं…..बंद बोरे में मिला महिला का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिला का शव बंद बोरे में मिला है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा का है। हल्द्वानी रोड पर मजार के पास बेनी नदी में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चेहरा बिड़ने के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... कांग्रेस ने इस नेता को सौंपी अहम जिम्मेदारी

बुधवार दोपहर हल्द्वानी मार्ग पर बेनी मजार के पास एक युवक बेनी नदी किनारे गया था। नदी में पड़े एक बोरे से बदबू आने पर उसे शक हुआ। उसके बताने पर अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी किनारे पड़े बोरे की रस्सी खोली तो अंदर महिला का शव निकला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड... रिजल्ट घोषित, ये रहे टॉपर, करें क्लिक

पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर बेनी नदी में फेंका गया है। पानी का बहाव अधिक होने के कारण रास्ते में पत्थरों से टकराने के कारण महिला का चेहरा बिगड़ चुका था। सीओ निहारिका तोमर, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर में अनैतिक काम... आपत्तिजनक हालत में मिले किशोर-किशोरियां, संचालक फरार
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में