उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

किशोरी से हैवानियत!…दुष्कर्म के बाद जन्मी बच्ची, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में किशोरी से हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने न सिर्फ किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे गर्भवती भी बना दिया। ‌पीड़िता के अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद मामले का खुलासा हुआ। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...उत्साहित दिखे युवा और बुजुर्ग, देखें मतदान के आंकड़े

यह पूरा मामला चमोली जिले का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, एक गांव की किशोरी की तबियत खराब होने पर उसकी मां उसे रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई। वहां 4 जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया। इस घटना के बाद किशोरी ने 7 जून को थराली थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अवैध निर्माण!...प्रशासन सख्त, इन अफसरों पर हुआ एक्शन

थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में कार्य करता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बागेश्वर भेजी जा रही है। फिलहाल किशोरी अस्पताल से छुट्टी पाकर रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक... चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, एक हाथ काटा गया

पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में