उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

पंचायत में गुंडागर्दी, सदन में तानाशाही…विपक्ष की आवाज़ पर ताला! जानें क्या बोले कांग्रेस विधायक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई अराजकता और विधानसभा सत्र की मनमानी लोकतंत्र के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को जनता ने गंभीरता से लिया है और 2027 के विधानसभा चुनावों में इसके ऐतिहासिक परिणाम सामने आएंगे।

विधानसभा के मानसून सत्र से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुमित हृदयेश ने भाजपा पर “वोटों की डकैती” और “लोकतंत्र की हत्या” जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा फैसला... दमुवाढूंगा में जमीन पर फुल स्टॉप! लगे ये कड़े प्रतिबंध

“जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा खुलेआम की गई गुंडई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। यह देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना है।”

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को मात्र डेढ़ दिन में समाप्त करना विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश थी, और यह लोकतंत्र का सीधा मज़ाक है। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर विपक्षी विधायकों के साथ की गई बदसलूकी और मारपीट भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव में 'रेनकोट गैंग' का साया?...बड़ा विवाद, छोटे कदम! कई पुलिसकर्मी निलंबित और तबादले!

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और एक बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के “बिहार मॉडल” के खिलाफ लामबंद हो रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने सरदार सतनाम सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बनाए गए राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  थानों में नहीं चाहिए राजा बाबू!... IG ने दी चेतावनी – लापरवाही पर सीधा एक्शन

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवध विहारी शर्मा, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में