उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड पंचायत चुनाव…आपत्तियों पर आई बड़ी अपडेट, जानिए क्या है स्थिति

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में चुनाव होने हैं। इसके लिए आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन किया गया है, जिसके बाद विभाग को अब तक तीन हजार से अधिक आपत्तियां मिली हैं। जिलाधिकारी आज और कल इन आपत्तियों के निपटारे के लिए समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

आपत्तियां दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत पिछली बार महिला के लिए आरक्षित थी, लेकिन इस बार भी इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जो उनके अनुसार उचित नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायत को एससी-एसटी के लिए आरक्षित करने की बजाय सामान्य करने की मांग की है। इसके अलावा कुछ ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  भतीजे की मौत, चाचा का सनसनीखेज खेल!... भाई को फंसाने के लिए दी हत्या की झूठी सूचना

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पंचायत आरक्षण शासनादेश के अनुरूप किया गया है और सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक केस में जेल, दूसरे में नया मुकदमा!... उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ीं, अब किस मामले में फंसीं?

आपत्तियां जिलावार

पंचायतों में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 800 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। जबकि देहरादून में 302, अल्मोड़ा में 294, पिथौरागढ़ में 277, चंपावत में 337, पौड़ी में 354, चमोली में 213, रुद्रप्रयाग में 90, उत्तरकाशी में 383 और टिहरी जिले में करीब 297 आपत्तियां आई हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में