उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

केदारनाथ मार्ग हादसा…..मृतकों की हुई पहचान, कई घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में रविवार को हादसा हो गया। केदारनाथ मार्ग में  पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से तीन शिव भक्तों की मौत हो गई है। हादसे में पांच यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम...इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

केदारनाथ पैदल रूट पर यात्रा जारी है। बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन की ओर से यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।  जिला आपदा प्रबंधनअधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल को रविवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलबे में दबे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरोल से हुआ फरार... अब पुलिस पर झोंके फायर, बदमाश हुआ घायल

सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, प्रशासन की टीम मौके पर है राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है। तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब, सिगरेट और ताश!...हल्द्वानी में गेस्ट हाउस बना अय्याशी का अड्डा? सांसद सख्त

मृतकों का विवरण:-
1. किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र
2. सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र
3. अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में