उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पर्व हिल दर्पण

करवाचौथ…उत्तराखंड सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को विशेष सौगात दी है। शासन ने शुक्रवार को करवाचौथ के दिन सभी महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष और महामंत्री घोषित

इस संबंध में सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सब कुछ ताऊ करेंगे’....बयान बना सियासी तूफान, पद से हटाई गई ब्लॉक प्रमुख!

सरकार के इस फैसले को महिलाओं के सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। करवाचौथ पर महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, और यह अवकाश उन्हें पारिवारिक परंपराओं को निभाने के लिए अधिक समय देगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में