उत्तर प्रदेश अजब- गजब हिल दर्पण

कम्बख्त इश्क़…चार बच्चों की मां भांजे के साथ भागी, पति बना गवाह!

खबर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग के बीच रिश्तों की पारंपरिक परिभाषाएं लगातार बदल रही हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद से सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां अपने भांजे के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि बाद में गांव में हुई पंचायत में पति ने पत्नी की जिद के आगे हार मानते हुए उसे प्रेमी संग भेज दिया।

मामला भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 25 साल पहले हुई थी। गौना के बाद दोनों पति-पत्नी सामान्य जीवन जी रहे थे। इस दंपति के चार बच्चे हैं—दो बेटियां (20 और 18 वर्ष) और दो बेटे (17 और 10 वर्ष)। महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में वर्षों से बाहर रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनी चुनौती!... उत्तराखंड के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट

इसी बीच महिला की नज़दीकियों का दायरा रिश्तों की सीमा लांघते हुए दूर के रिश्ते में भांजे माने जाने वाले 25 वर्षीय युवक तक पहुंच गया। घर आने-जाने के दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए। यह रिश्ता धीरे-धीरे इतना गहरा हो गया कि वर्ष 2024 में दोनों ने गुपचुप कोर्ट मैरेज कर ली। इसके बाद महिला पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ उसके घर रहने चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  8 जून को लिए थे सात फेरे… और अब तिरंगे में लिपटकर लौटी देह, रो पड़ा पूरा गांव

जब पति को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद प्रेमी महिला को लेकर कुछ दिन के लिए बाहर चला गया। लौटने पर महिला दोबारा पति के पास रहने आ गई। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। प्रेमी युवक ने भी महिला को वापस पाने के लिए थाने में तहरीर दी।

कुछ दिन पहले महिला फिर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने इस बार थाने में तहरीर दी, जिसके बाद रविवार को प्रेमी और महिला थाने पहुंचे। महिला ने अपने कोर्ट मैरेज के दस्तावेज दिखाए और प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव... दूरस्थ केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

थाने से मामला गांव पहुंचा और पंचायत बैठाई गई। गांव की इस पंचायत में महिला की जिद और प्रेम संबंध के चलते आखिरकार पति ने उसे प्रेमी के साथ जाने की रजामंदी दे दी।

भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि महिला थाने आई थी। उसने कोर्ट मैरेज से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाए और प्रेमी संग चली गई। अब दोनों साथ रह रहे हैं और मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है।

 

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत

तालाब में समाई ट्रैक्टर ट्राली ……सात बच्चों समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बड़ा सड़क हादसा मामला सामने आया है। जहां हादसे में
 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून राष्ट्रीय

क्या है एमएसपी? और क्यों हो रहा संग्राम!.. जानें नफा-नुकसान

खबर शेयर करें -एमएसपी यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) किसी भी फसल के लिये वह ‘न्यूनतम मूल्य’ है, जिसके माध्यम