उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

कम्बख्त इश्क… कांस्टेबल संग सिपाही पत्नी ने फरमाया इश्क, तभी आ गया पति और फिर…

खबर शेयर करें -

पुलिस कांस्टेबल को महिला सिपाही के साथ इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। कार में दोनों प्यार का इजहार कर ही रहे थे कि तभी महिला सिपाही का पति वहां आ पहुंचा। इसके बाद बखेड़ा शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आई इस घटना की ‌शिकायत करने पर कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

महिला के पति को जब इस बात की जानकारी हुई कि उसकी पत्नी सिपाही के साथ घूमने गई है, तो उसने इंतजार करना शुरू कर दिया। रात के समय जब महिला सिपाही और सिपाही कार में वापस लौटे और इश्क फरमा रहे थे, तो महिला के पति का गुस्सा फट पड़ा। दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट हुई। सिपाही मौका देखकर वहां से भाग निकला और जाते-जाते महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेम वाले दोस्त!... मिलने के लिए घर से भागी किशोरियां

महिला के पति ने सिपाही के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही महिला ने भी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  किशोरी से हैवानियत... फिर ठिकाने बदलता रहा शातिर, ऐसे दबोचा

महिला के पति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रोज सिपाही से घंटों फोन पर बात करती थी। मना करने पर सिपाही उसे जेल भेजने की धमकी देता था। नए साल की पूर्व संध्या पर महिला सिपाही को घुमाने ले गया था। जब इसकी जानकारी पति को हुई, तो उसने मेहनौना घाट मंदिर के पास इंतजार करना शुरू किया। करीब रात 9 बजे, सिपाही और महिला कार से लौटे और वहां इश्क फरमाने लगे।

जब पति ने सिपाही और पत्नी से पूछताछ की, तो सिपाही भड़क गया और मारपीट करने लगा। इसके बाद डायल 112 और थानाध्यक्ष को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की, तो महिला ने आरोप लगाया कि पति पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा और इसके कारण दोनों के बीच करीब छह महीने से दूरी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौतस्कर गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सिपाही गिरजाशंकर वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ रुधौली, स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से गंभीर आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी