उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

कमबख्त इश्क…….बेटे की शादी से पहले समधन संग समधि ने कर दिया कांड, सब हैरान!

खबर शेयर करें -

आपने इश्क के चर्चे को बहुत सुने होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ। दरअसल 10 बच्चों के पिता ने अपने एक बेटे की शादी तय कर दी थी। जिस लड़की से शादी तय हुई थी उसी की मां पर लड़के का बाप डोरे डालने लगा। लड़की की मां भी अपने होने वाले समधन पर फिदा हो गई। घर पर बेटे और बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन इधर समधी और समधन अलग ही गुल खिलाने में मस्त थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में भालू का आतंक...हमले में म‌हिला की दर्दनाक मौत

एक दिन मौका पाकर 10 बच्चों का पिता ने बेटे की शादी से पहले होने वाली समधन के साथ कांड कर डाला। जब लोगों को पता चला कि लड़की की महिला को लड़के का पिता भगा ले गया है तो हड़कंप मच गया। पूरा मामला गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र का है। छह बच्चों की महिला के पति ने अपने होने वाले समीध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को उसका समधी अपने प्यार में फंसाकर भगा ले गया है।

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ 10 बच्चों के पिता के बेटे संग रिश्ता तय हुआ था। 17 जून को दोनों की शादी थी। उसका कहना है कि पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी को समधी ने कब अपने प्यार में जकड़ लिया। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि, उसकी बेटी का रिश्ता अपने परिचित के बेटे के साथ किया था। तीन दिन बाद ही बारात आनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि विश्वविद्यालय में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू...‘ज्ञान ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति’

रिश्ता होने पर उसकी पत्नी और तय हुए रिश्तेदार समधी की आपस में बातचीत होने लगी थी। सभी शादी की तैयारी करने में लगे थे। दोनों के बीच कब प्यार का फसाना शुरू हो गया, इसकी किसी को भी भनक नहीं लगी। तीन जून को होने वाला समधी उसकी पत्नी को भगा ले गया। तब से ही सभी लोग पत्नी और होने वाले समधी को तलाशने में लगे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि, पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर होने वाले रिश्तेदार समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी