हल्द्वानी प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने दी एकजुटता और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की अपील हल्द्वानी प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को मजबूती से सामने रखें। संजय तलवाड़ ने कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों के मिलने का स्थान नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने वाला मंच है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्लब पत्रकार हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी निरंतर सक्रिय रहेगा।
समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित एवं समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक ताराचंद गुरुरानी, भगवान सिंह गंगोला, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, मनोज पांडे, गिरीश गोस्वामी, मोहम्मद हसनैन, किरण हसनैन, नीरू भल्ला, गोपाल जोशी, प्रवीन चोपड़ा, अनुराग वर्मा, सुशील शर्मा, अनुपम गुप्ता, जसवीर उत्तराखंडी, कैलाश पाठक, कमल जोशी, फरहत रऊफ, शाहवेज खान, देवकृष्ण कोठारी, बबलू सागर, कैफी भाई, बाबा, प्रेम रौतेला सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


