उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में जाम का गेम ओवर!…NHAI ने दो बड़े बाईपास को दी मंजूरी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हल्द्वानी शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को यातायात की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बहन की ID से होटल पहुंचा युवक!...युवती के साथ कमरे में मिला, फिर मचा हंगामा

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पहली परियोजना के तहत करीब सात किलोमीटर लंबे लालकुआं बाईपास को NHAI से विधिवत स्वीकृति मिल गई है। यह बाईपास बरेली रोड स्थित नगला से शुरू होकर वन विकास निगम के डिपो तक बनाया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद अब परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। DPR तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुण्य की डुबकी बनी आखिरी स्नान!...तप्त कुंड में दो महिला यात्रियों की मौत

वहीं, दूसरी परियोजना के तहत गोला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए करीब 8.4 किलोमीटर लंबे बाईपास/फोरलेन प्रस्ताव को सैद्धांतिक (In-Principle) स्वीकृति मिली है। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित कार्यदायी एजेंसी को इस परियोजना की DPR भी प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बैंकों पर लगा ब्रेक!...करोड़ों का लेन-देन प्रभावित, सड़कों पर कर्मचारी

जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर के भीतर भारी वाहनों का यातायात दबाव कम होगा। इसके साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी तथा कुमाऊं मंडल में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में