अंतरराष्ट्रीय देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

ISRO करने वाला है नया कारनामा………..अंतरिक्ष की दुनिया में बड़े खिलाड़ी के रूप में बनेगी भारत की पहचान

खबर शेयर करें -

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्द ही नया ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करने वाला है। अब मंगल ग्रह पर रोवर और हेलीकॉप्टर उतारने का टारगेट है। इस प्रयास में अब तक केवल अमेरिका और चीन को ही सफलता मिली है।

ऐसे में अंतरिक्ष की दुनिया में बड़े खिलाड़ी के रूप में भारत अपनी पहचान बनाएगा। इसरो के इस नए प्रोजेक्ट का नाम मंगलयान-2 रखा गया है। नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह अपने आपमें अभूतपूर्व मिशन है, जिसे इसरो की ओर से डेवलप भारत के सबसे भारी रॉकेट- लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM3) का इस्तेमाल करके सतह से लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... पेड़ में झूलता मिला वन कर्मी का शव, सनसनी

रिपोर्ट के मुताबिक, एयरबैग और रैंप जैसे पारंपरिक तरीकों को अलविदा कहने का यह समय है। इसरो का रोवर एडवांस्ड स्काई क्रेन के जरिए मंगल ग्रह पर लैंड करने के लिए तैयार है। इसे नासा के रोवर लैंडिंग से प्रेरणा लेते हुए तैयार किया गया है। यह सिस्टम चुनौतीपूर्ण हालात के बीच भी सुरक्षित और सटीक लैंडिंग सुनिश्चित करता है। इसके जरिए रोवर को मंगल ग्रह के इलाके में सह ढंग से उतारा जाएगा। इसके अलावा, ISRO सुपरसोनिक पैराशूट डेवलप कर रहा है, जो इस बड़े मिशन की सफलता के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी से अवैध सम्बन्ध...पति ने जिंदा गाड़ा योगा टीचर, ऐसे खुला राज

PSLV के लिए नए तरल रॉकेट इंजन का गर्म ट्रायल 

इसी कड़ी में, पीएसएलवी को ऊर्जा देने के लिए नए तरल रॉकेट इंजन का गर्म परीक्षण हाल ही में सफल रहा था। सिंगल पीस रॉकेट इंजन 97 प्रतिशत कच्चे माल की बचत करता है और उत्पादन समय को 60 प्रतिशत तक कम करता है। इसका निर्माण एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक के माध्यम से किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसके लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर में इसका सफल ट्रायल किया गया। यह प्रक्षेपण वाहन की क्षमता बढ़ाने में डिजाइन और विनिर्माण सफलता का प्रतीक है। 9 मई, 2024 को 665 सेकंड की अवधि के लिए एएम तकनीक से निर्मित तरल रॉकेट इंजन के सफल गर्म परीक्षण के साथ बड़ा मील का पत्थर हासिल किया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
अंतरराष्ट्रीय उत्तराखण्ड एक्सीडेंट मौत

*भूकंप के झटकों से थर्राया जापान, 24 लोगों की मौत, कई मकान भी ढहे*

खबर शेयर करें -टोक्यो। एक के बाद एक आए 155 झटकों से जापान थर्रा उठा। रनवे ओर सड़कों पर दरारें