अजब- गजब उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

इश्क का इमोशनल ब्रेकडाउन… लिव-इन कपल का हल्द्वानी में हाई वोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े के बीच हुए विवाद ने बीच सड़क हंगामे का रूप ले लिया। गुस्से में आई प्रेमिका ने प्रेमी की स्कॉर्पियो गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे वाहन के सभी शीशे टूट गए। इसके बाद उसने प्रेमी पर भी पत्थरबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी यह प्रेमी युगल पिछले दो वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। शुक्रवार दोपहर प्रेमी अपनी स्कॉर्पियो से प्रेमिका को नैनीताल घुमाने ले गया था। देर रात लौटते समय चलती गाड़ी में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास प्रेमी ने वाहन रोक दिया, जहां गाड़ी के अंदर जोर-जोर से बहस शुरू हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

इसी दौरान प्रेमिका ने गुस्से में आकर पत्थर मारकर वाहन के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया और प्रेमी युगल को गाड़ी सहित कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान उसमें गिफ्ट के खाने-पीने का सामान और एक शराब की बोतल भी बरामद हुई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में