उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी… स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापे, मिली अनियमित्ताएं

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हल्द्वानी क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, 6 जनवरी 2025 को उ.नि. मन्जू ज्याला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के कई स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

Cloud 9 स्पा सेंटर, Health Club स्पा सेंटर, Angelic Unisex Salon & Spa Center इन स्पा सेंटरों में ग्राहक के विजिटर रजिस्टर में पूरा विवरण अंकित नहीं किया गया, ग्राहकों की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं हुआ। इन अनियमितताओं के चलते इन तीनों स्पा सेंटरों पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया और धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

The Thai Unisex Spa Centre इस स्पा सेंटर में कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया गया, कर्मचारियों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों का पूरा विवरण अंकित नहीं किया गया। इन कारणों से इस सेंटर पर भी ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया और धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत कोर्ट चालान किया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में