अंतरराष्ट्रीय राजनीति

हिन्दुत्व के हितैषी और मुसलमानों पर अत्याचार, मोदी सरकार पर भड़का विदेशी मीडिया

खबर शेयर करें -

एक तरफ जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए चुनाव होने वाले हैं। विदेशी मीडिया ने मोदी सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है। पश्चिमी मीडिया ने अपने कवरेज में सरकार की जमकर आलोचना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए विदेशी मीडिया लिखता है कि मोदी शायद आजादी के सबसे महत्वपूर्ण भारतीय नेता हैं लेकिन, उनकी एक छवि हिन्दुस्व का हितैषी और भारतीय मुसलमानों के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए विदेशी मीडिया के अनुसार, मोदी विपक्ष के प्रति असहिष्णु हैं। साथ ही दावा भी किया कि भारत में मीडिया की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता प्रभावित हुई है, इसमें बीबीसी के दफ्तरों पर पिछले साल हुई छापेमारी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर संकट के बादल!...तनाव के बीच UCADA का बड़ा फैसला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी मीडिया की एकतरफा और पक्षपातपूर्ण कवरेज फिर सामने आई है। इसी साल जनवरी महीने में जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था। तब विदेशी मीडिया ने लिखा था- अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव से पहले भारत के सबसे विवादास्पद धार्मिक स्थलों में से एक में मंदिर के उद्घाटन से नरेंद्र मोदी की राजनीति को बड़ी रफ़्तार मिलेगी। अब लोकसभा चुनाव को लेकर भी विदेशी मीडिया की कवरेज लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं...12 साल सेवा के बाद स्थानांतरण, विदाई में छलके जज़्बात

सोमवार को प्रकाशित लेख में कहा गया- मोदी को आजादी के बाद शायद सबसे महत्वपूर्ण भारतीय नेता के रूप में पहचाने जाने की संभावना है। उनकी लोकप्रियता के पीछे शानदार विकास, नई तकनीकों को बढ़ावा और कल्याण नीतियां हैं। मोदी ने एक ताकतवर व्यक्ति की छवि बनाई है लेकिन उनकी लोकप्रियता का एक दूसरा पक्ष भी है। विदेशी मीडिया लिखता है कि “मोदी ‘हिंदुत्व’ अपनाते हैं, राष्ट्रवादी हिंदू धर्म की बात करते हैं लेकिन ऐसे कानून पारित करते हैं जो भारतीय मुसलमानों को नुकसान पहुंचाते हैं”।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध कार्यों में लाएं तेजी... स्थानीय लोगों को दें रोजगार के अवसर, सांसद भट्ट के ये भी निर्देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी का भी जिक्र
विदेशी मीडिया ने अपने लेख में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी “विपक्ष के प्रति असहिष्णु” हैं। यह भी दावा किया कि सरकार के प्रति नरम कवरेज के लिए भारतीय मीडिया पर भारी दबाव भी डाला गया , इसमें बीबीसी के दफ्तरों पर पिछले साल छापेमारी भी शामिल है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: hilldarpan@gmail.com

You may also like

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस
अंतरराष्ट्रीय उत्तराखण्ड एक्सीडेंट मौत

*भूकंप के झटकों से थर्राया जापान, 24 लोगों की मौत, कई मकान भी ढहे*

खबर शेयर करें -टोक्यो। एक के बाद एक आए 155 झटकों से जापान थर्रा उठा। रनवे ओर सड़कों पर दरारें