उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

कांग्रेस में फिर घमासान!….अब नियुक्ति पर पड़ी रार, पनपा असंतोष

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर घमासान मच गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी कुमारी शैलजा ने एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) की अनुमति के बिना की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया है, जिससे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को करारा झटका लगा है। इस वजह से संगठन के भीतर असंतोष और नाराजगी की भावना भी उभर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ये जताई जा रही आशंका

इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस ने जो कार्यकारिणी की सूची एआईसीसी को वर्ष 2022 में भेजी थी, उसे आज तक मंजूरी नहीं मिली। इससे संगठन में जिम्मेदारी के मुद्दे पर असंतोष बढ़ गया है और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड.. कैबिनेट बैठक आज, हो सकते हैं ये अहम फैसले

विधायक प्रीतम सिंह 2017 से 2021 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2021 से 2022 तक गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली। अप्रैल 2022 में करन माहरा के अध्यक्ष बनने के बाद नई कार्यकारिणी के लिए नाम एआईसीसी को भेजे गए थे। हालांकि, अब तक एआईसीसी ने इन नामों को मंजूरी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा एक्शन...दो IAS और एक PCS सहित 12 अधिकारी सस्पेंड

संगठन की मजबूती के लिए, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कुछ जिलों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी। लेकिन एआईसीसी की अनुमति के बिना की गई इन नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी ने रद्द कर दिया, जिससे प्रदेश कांग्रेस में एक नई उथल-पुथल मच गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में