उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

झांसे में लेकर विधवा को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में जाने पर दे डाली यह धमकी

खबर शेयर करें -

देहरादून। शादी का झांसा देकर विधवा से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जब आरोपी युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उत्पीड़न से आजिज पीड़िता ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से आई आफत...मातली में तबाही, गंगोत्री हाईवे बाधित, दहशत में बीती रात

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसका चार साल का बेटा है। वह जाखन क्षेत्र में काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। इस बीच, वह विकास उनियाल निवासी शांति विहार रायपुर के संपर्क में आई। इसके बाद विकास महिला के घर आने-जाने लगा। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ते बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  हिलेगी धरती... पहले गूंजेगा चेतावनी का सायरन! ये तकनीक बचाएगी जान

आरोपी आखिरी बार 31 जनवरी को उसके घर आया। तब भी उसने शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट की। तब पीड़िता के सिर पर चोट लगी। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा सुधार की दिशा में कदम... बच्चों से जुड़ाव, शिक्षकों को सख्त हिदायतें
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में