उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

सिपाही पत्नी के बदले तेवर… पति को घर से निकाला, देवर पर लगाया रेप का आरोप

खबर शेयर करें -

पुरुषों द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित करके घर से निकालने का मामले कई सुने और देखे होंगे लेकिन यूपी के अमरोहा जिले में इससे उलट केस सामने आया है। यहां पुरुष नहीं बल्कि महिला ने ही अपने पति को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला यूपी पुलिस में सिपाही है। महिला सिपाही की दो बेटियां हैं एक पति के साथ रहती है और दूसरी उसके साथ। महिला ने पति पर दबाव बनाकर पहले उससे मुरादाबाद की बुद्धि बिहार कॉलोनी में मकान बनवा लिया। मकान बनने के बाद महिला सिपाही के तेवर बदल गए। उसने मकान अपने नाम कराकर पति को घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉलर डकैती...7 आरोपी गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी भी शामिल

पीड़ित पति ने सिपाही पत्नी पर मारपीट करने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला सिपाही ने देवर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पत्नी बरेली में बेटी के साथ रहती है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला सिपाही संग हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  27 अपराधों में वांछित... सामना हुआ तो पुलिस पर चलाई गोली, पुलिस ने गिराया

महिला सिपाही की वर्तमान में तैनाती बरेली जिले में है। शादी के बाद दो बच्चे हुए। एक बेटी पत्नी के तो दूसरी पति के पास रहती है। आरोप है कि महिला सिपाही ने पति पर दबाव बनाकर मुरादाबाद की बुद्धि बिहार कॉलोनी में मकान बनवा लिया और उसे अपने नाम करा लिया। बाद में पति को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं बाद में देवर पर दुष्कर्म तो सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर बड़ा प्रहार... गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार

आरोप है कि बीती पांच दिसंबर को घर पहुंची महिला सिपाही ने पति के साथ मारपीट की और फर्जी मुकदमे में उसे भी जेल भेजने की धमकी दी। घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिखाते हुए युवक ने थाने में तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। मामले में कार्रवाई से पहले पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी