उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी

हल्द्वानी में गौला का विकराल रूप… खेत बहे, घर ढहे- इन नदियों ने भी ढाया कहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड इन दिनों भारी बारिश की चपेट में है। खासकर कुमाऊं मंडल में बीते दो दिनों से मूसलधार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। लगातार बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे कई इलाकों में स्थिति चिंताजनक हो गई है।

नैनीताल जिले के रामनगर तहसील से लगभग 24 किलोमीटर दूर स्थित चुकुम गांव इस समय कोसी नदी की तबाही का शिकार बना हुआ है। मंगलवार को नदी के तेज बहाव ने गांव की ओर कटान शुरू कर दी, जिससे दो मकान और एक गौशाला बहकर नदी में समा गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... 8 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सिंचाई विभाग को काठगोदाम बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ना पड़ा। इसके चलते कुमाऊं की सबसे बड़ी गौला नदी उफान पर आ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर बिन्दुखत्ता और उधम सिंह नगर के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है, जहां नदी का तेज बहाव लगातार भू-कटाव कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर!... अफसरों के तबादलों के लिए सिर्फ 6 दिन

गौला नदी ने अपना रुख गांव की ओर मोड़ लिया है, जिससे बिन्दुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सबसे अधिक क्षति इंदिरा नगर इलाके में हुई है, जहां नदी ने बड़ी मात्रा में कृषि भूमि निगल ली है और आधा दर्जन से ज्यादा मकान इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिला प्रशासन ने एहतियातन घरों को खाली करवा दिया है। मजबूरी में कई लोग खुद ही अपने घरों को तोड़कर जरूरी सामान और ईंटें निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी!...इंटरनेट से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड, पुलिस का एक्शन

गौला नदी के अलावा भाखड़ा नदी भी इस वक्त विकराल रूप धारण किए हुए है, जिससे आसपास के इलाकों में जबरदस्त भू-कटाव हो रहा है। वहीं कोसी नदी ने भी रामनगर तहसील के चुकुम गांव में तबाही मचाई है। मंगलवार को दो मकानों और एक गौशाला के बह जाने की घटना ने गांव वालों को दहशत में डाल दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में