उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब पार्टी ने मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए पांच नेताओं की जिम्मेदारियां तय की हैं।
कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया है। वहीं प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
पार्टी के अनुसार, इन नेताओं की भूमिका उत्तराखंड में चुनाव के दौरान कांग्रेस की मीडिया रणनीति को मजबूत करने और पार्टी के मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की होगी। इसके अलावा मीडिया से समन्वय स्थापित करने और चुनावी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इन नेताओं के पास रहेगी।
जिम्मेदारियों का बंटवारा इस प्रकार है—
- पंखुड़ी पाठक — नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर
- प्रकाश मीणा — कोऑर्डिनेटर
- अरुण अग्रवाल — कोऑर्डिनेटर
- रितु चौधरी — कोऑर्डिनेटर
- आदित्य गर्ग — कोऑर्डिनेटर
कांग्रेस के इस कदम को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी अब संगठन के साथ-साथ अपने मीडिया तंत्र को भी मजबूत करने में जुट गई है, ताकि चुनावी मुद्दों और पार्टी के अभियान को अधिक प्रभावी तरीके से जनता के बीच पहुंचाया जा सके।


