उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

धामी सरकार में बड़ा फेरबदल तय!…किसकी बनेगी किस्मत, किसे मिलेगा झटका? इन नामों की चर्चा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर तेज़ी से गर्मा रही है। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे बीजेपी विधायकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच रिक्त कैबिनेट पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के तहत बेहद अहम माना जा रहा है।

फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं, जिनमें चार लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुआ है। पार्टी के कई विधायक इन पदों पर अपनी दावेदारी को लेकर उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मॉनसून बना मुसीबत!... अलर्ट में उत्तराखंड, इन जिलों में स्कूलों में ताला

भाजपा सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम चर्चा हुई। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति मिलते ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट... सोमवार को इस जिले के स्कूलों में अवकाश!

रविवार को मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए। भट्ट ने कहा कि कैबिनेट के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में संभावित मंत्रियों के नामों की चर्चाएं जोरों पर हैं। जिन विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें खजानदास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत और राम सिंह कैड़ा के नाम प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश ने थमाया वक्त... बंद हाईवे ने बढ़ाई मुश्किलें, मौसम बना बा‌धक

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री धामी किन चेहरों को अपनी टीम में जगह देकर आगामी चुनावी रणनीति को मजबूती देने की कोशिश करते हैं।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में