उत्तर प्रदेश अजब- गजब राष्ट्रीय हिल दर्पण

पति, पत्नी और प्रेमी का ड्रामा… होटल में रंगेहाथ पकड़ी गई महिला, मचा हंगामा

खबर शेयर करें -

पति-पत्नी और प्रेमी के बीच रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलियां मनाने पहुंची, लेकिन अचानक उसका पति परिजनों के साथ वहां पहुंच गया। प्रेमी संग पत्नी को रंगेहाथ पकड़कर पति ने होटल में जमकर हंगामा किया। मामला इलाके में सनसनी का कारण बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी!...इंटरनेट से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड, पुलिस का एक्शन

यह मामलाउत्तर प्रदेश के शामली जिले का है। जानकारी के अनुसार, गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन बच्चों की मां है, जबकि उसका प्रेमी चार बच्चों का पिता है और एक क्लीनिक चलाता है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। गुरुवार को महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सहारनपुर रोड स्थित नानौता के एक होटल में पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर!... अफसरों के तबादलों के लिए सिर्फ 6 दिन

महिला की संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उसका पीछा करते हुए होटल तक पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाया, अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। इसके बाद पति ने होटल में जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... 8 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

घटना के बाद महिला के परिजन उसे बिना किसी पुलिस शिकायत के अपने साथ ले गए। फिलहाल मामला शांत है, लेकिन पूरे क्षेत्र में इस घटना की जोरदार चर्चा हो रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो