उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण अ‌‌ग्निकांड…अस्पताल में अफरा-तफरी, म‌हिला की मौत, कई रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण आग की घटना सामने आई है, जिसमें अस्पताल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि इस हादसे में एक महिला की मौत की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

हादसे के समय आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्टाफ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की मदद से सभी मरीजों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

इस दर्दनाक घटना में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, कुछ अस्पताल कर्मी भी धुएं की चपेट में आकर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में