उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं रामनगर हिल दर्पण

आरा मशीन में भीषण आग… दमकल कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रामनगर में रविवार की सुबह एक भीषण आग की घटना घटी। एमडीटी के माध्यम से सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद उस्मान, निवासी ग्राम चिलकिया, के ‘डे लाइट फर्नीचर’ आरा मशीन परिसर में लकड़ियों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल रही थी और आसपास रखी मशीनरी और लकड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन (एमएफई) से पंपिंग शुरू की और होज पाइप लाइन बिछाकर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। कड़ी मेहनत और तत्परता के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग में आरा मशीन के पास रखी भारी मात्रा में लकड़ियां और कुछ मशीनरी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। खुशी की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारण इसके पीछे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

फायर अधिकारी पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि लगभग 8 लाख रुपये का सामान बचा लिया गया। फायर सर्विस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन अब नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में