इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

अखंड ज्योति और गुरुदेव की दीक्षा… कैसे बदल गया एक मंत्री का जीवन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में शिरकत की और समापन समारोह में संबोधन दिया। समारोह में उन्होंने कहा कि मैं यहां मंत्री नहीं, बल्कि एक शिष्य, भक्त और सेवक बनकर आया हूं। उन्होंने साझा किया कि बचपन में उन्होंने ‘अखण्ड ज्योति’ पत्रिका पढ़ी, जिसका हर शब्द उनके लिए एक मंत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

शिवराज सिंह चौहान ने अपने अनुभवों को याद करते हुए बताया कि नर्मदापुरम में गायत्री शक्तिपीठ के लोकार्पण के समय पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी उनके पास आए। भोपाल से वे गुरुदेव से दीक्षा लेने गए थे और गुरुदेव ने उन्हें माथे पर तिलक लगाया। इस स्पर्श ने उन्हें रोमांचित कर दिया और जीवन को नई दिशा दी।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

मंत्री ने कहा कि गायत्री परिवार संस्कृति की सरिता, संस्कारों का सिंधु और धर्म का अश्वमेध है। उन्होंने अखण्ड ज्योति को बुद्धि और विवेक से जोड़ने वाली ज्योति बताया। उन्होंने भारत की परंपरा पर भी जोर दिया, कहा कि हमारा देश कभी तलवार के जोर पर किसी पर कब्जा नहीं करता और अपने विचारों को किसी पर थोपी नहीं जाती। यह वही धरती है जिसने वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया और विश्व कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से भी भेंट की और समारोह के दौरान पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि यह क्षण आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के संगम के रूप में हमेशा स्मरणीय रहेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में